सुभाष धारणिया के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का मेडिकल सर्किल पर भव्य स्वागत

मेडिकल सर्किल पर साफा पहनाकर किया सम्मान, डॉ. भागीरथ मूंड सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
सुभाष धारणिया के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा का मेडिकल सर्किल पर भव्य स्वागत
मेडिकल सर्किल पर साफा पहनाकर किया सम्मान, डॉ. भागीरथ मूंड सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के पहली बार बीकानेर आगमन पर मेडिकल सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ता सुभाष धारणिया ने साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष का सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर शंकर गोरा के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर शंकर गोरा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं की ऊर्जा और संगठन की ताकत के बल पर प्रदेश में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव सहित आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी। संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर आगे बढ़ेगा और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता डॉ. भागीरथ मूंड, प्रेम सिंह पंवार, डॉ. सिद्धार्थ, विवेक चौधरी, शीशराम, राजेश गोदारा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेशाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के अंत में सुभाष धारणिया ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का बीकानेर आगमन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का अभियान और अधिक गति प्राप्त करेगा।

