शिक्षक नेता शिवशंकर जोशी की पौत्री जागृति जोशी बनीं प्रवर्तन अधिकारी, शिक्षा जगत में खुशी की लहर
बीकानेर। शहर के वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं समाजसेवी शिवशंकर जोशी के परिवार की होनहार छात्रा जागृति जोशी का राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में प्रवर्तन अधिकारी (Enforcement Officer) पद पर चयन हुआ है। उन्होंने 1 अक्टूबर 2026 को अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया।

जागृति जोशी प्रतिष्ठित एवं समाजसेवा से जुड़े परिवार से संबंध रखती हैं। वे स्वर्गीय कैप्टन जयनारायण जोशी की सुपौत्री तथा भंवरलाल शर्मा (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता), रामेश्वरलाल शर्मा एवं शिवशंकर जोशी के परिवार की सदस्य हैं। परिवार लंबे समय से शिक्षा, समाजसेवा और जनहित के कार्यों से जुड़ा रहा है।
सेवानिवृत्त शिक्षक नेता शिवशंकर जोशी ने अपने शिक्षकीय जीवन में विद्यार्थियों के हित और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया। शिक्षा जगत में उनकी सेवाओं को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाता है। जागृति की इस उपलब्धि को परिवार की वर्षों की शिक्षा और संस्कारों की परंपरा का परिणाम माना जा रहा है।
जागृति जोशी के प्रवर्तन अधिकारी पद पर चयन और कार्यभार ग्रहण करने पर शिक्षा जगत, समाजसेवियों तथा शिवशंकर जोशी के सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

