BikanerExclusiveSociety

मेधावी पुष्करणा होंगे सम्मानित


बीकानेर। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर की ओर से वर्ष 2026 में शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले पुष्करणा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन 18 अक्टूबर 2026 (रविवार) को शाम 6 बजे किया जाएगा।


शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि कार्यक्रम चिरंजी कुंज, खंगाल भैरू मंदिर के पास, राजकीय विद्यालय के सामने, करमीसर रोड पर आयोजित होगा। समारोह में वर्ष 2026 में कक्षा 8वीं में ‘ए’ ग्रेड तथा कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि सम्मान के लिए पात्र छात्र-छात्राएं अपनी अंकतालिकाओं की प्रति मोबाइल नंबर सहित 12 अक्टूबर 2026 तक शाखा कार्यालय, लालाणी व्यासों का चौक में जमा करा सकते हैं। इसके अलावा अंकतालिका की प्रति व्हाट्सएप नंबर 9460670848 पर भी भेजी जा सकती है।


परिषद ने समाज के सभी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी उपलब्ध कराने और कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *