वार्ड 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, यूजीसी रोलबैक को बताया प्रमुख मुद्दा

बीकानेर। नगर निगम चुनावों की सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 75 से निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष जोशी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। मोहता चौक में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं समर्थक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुभाष जोशी ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं हैं, बल्कि उनका मुख्य उद्देश्य यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि जो भी निर्दलीय प्रत्याशी यूजीसी रोलबैक की मांग का समर्थन करेगा, वे उसके साथ खड़े रहेंगे और उसका प्रचार-प्रसार भी करेंगे।
जोशी ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा तथा सरकार तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो लोग अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन सवर्ण न्याय मंच बीकानेर के ब्राह्मण संयोजक नरेश जोशी के नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन समारोह में गेवर भादाणी, अजय देराश्री, लालजी गुरुजी, पूर्व पार्षद अभय शर्मा, रामगोपाल सोनी, हनुमान मारु, अश्वनी जैन, राजकुमार जोशी, परखसा सेवग, शनि महाराज भार्गव, मगन महाराज, सत्यनारायण द्वारकानी, गिरधर मोहता, सुरेंद्र राजपूत, राजू महाराज आचार्य, वेदांत बिस्सा, मनु सेवग, गुदेश छंगाणी, सुंदरलाल जोशी, मांगीलाल जोशी, नवरतन ओझा, विष्णु भादाणी, आजाद व्यास, गणेश ओझा, श्रीरतन जोशी, बल्लू जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सुभाष जोशी ने वार्ड के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने वार्डवासियों से समर्थन और सहयोग की अपील भी की।

