BikanerBusinessExclusive

लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर पौधारोपण, औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली का संदेश


बीकानेर। लघु उद्योग भारती बीकानेर द्वारा संगठन के 32वें स्थापना दिवस पर करणी नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोद लिए गए पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम में बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष विजय जोशी एवं सचिव किशोर पारीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती बीकानेर के प्रभारी एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश नवहाल, बीकानेर इकाई अध्यक्ष राजेश गोयल तथा सचिव राकेश जाजू की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में करणी नगर इकाई अध्यक्ष विनोद धनुका, सचिव मनोज तलवारिया, नरेश जिंदल और विकास व्यास का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। वहीं शोभासर इकाई अध्यक्ष दामोदर माहेश्वरी, संदीप बुडानिया, चिमनलाल, करूण गोयल, दिवाकर आर्य और सुरेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।


वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। सभी के संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *