BikanerBusinessExclusiveHealth

निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर मूल्यांकन और उपचार

लॉयन न्यूज, बीकानेर। पंडित बद्री प्रसाद व्यास मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में पहली बार बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय मानकों की आधुनिक मशीनों के माध्यम से शरीर के मूल्यांकन एवं उपचार हेतु निःशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, नई ऊर्जा और दर्दमुक्त जीवन की दिशा में सहायता प्रदान करना है। कैंप 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

कैंप में प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आदित्य कांत व्यास (PT) अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. व्यास बीपीटी, एमपीटी (ऑर्थो), एमआईएपी, सीओएमटी-ऑस्ट्रेलिया, एमएफआर एवं ड्राई नीडलिंग विशेषज्ञ हैं तथा सुपर हेल्थ हॉस्पिटल, बैंगलोर से संबद्ध हैं।

कैंप में पीठ दर्द, घुटने के दर्द और कंधे के दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष उपचार उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए गति एवं संतुलन का मूल्यांकन, सर्जरी के बाद पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) तथा दर्द प्रबंधन कार्यक्रम जैसी सेवाएं भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार कैंप में आधुनिक तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशीनों के माध्यम से मरीजों की जांच कर उन्हें उपयुक्त उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। यह कैंप सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला रहेगा तथा पंजीकरण निःशुल्क होगा।

कैंप का आयोजन व्यास एडवोकेट लॉ चैंबर्स, जस्सूसर गेट के बाहर, बीकानेर में किया जाएगा। सीमित स्लॉट उपलब्ध होने के कारण इच्छुक व्यक्ति शीघ्र पंजीकरण करवा सकते हैं।

अपॉइंटमेंट एवं अधिक जानकारी के लिए 90792-73727 एवं 98293-00833 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही ई-मेल info@adityaphysio.com पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *