BikanerExclusiveIndiaPoliticsRajasthan

पुणे में फिर गूंजा बीकानेर का नाम: जय प्रकाश पुरोहित दोबारा बने नगरसेवक

बीकानेर। बीकानेर मूल के पुणे प्रवासी जय प्रकाश राधाकिशन पुरोहित एक बार फिर पुणे महानगरपालिका में नगरसेवक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्ष 1978 से भाजपा की सेवा में समर्पित पुरोहित ने सोमवार को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।


शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों और परिजनों ने गुलाल उड़ाकर व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। केसरिया वस्त्र और राजस्थानी साफों में सजे पुरोहित का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।


पुणे शहर में विभिन्न समाजों को साथ लेकर चलने वाले पुरोहित को उनके नेतृत्व, सेवा और समर्पण के चलते पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं के बीच एक आवाज पर पहुंचने वाले पुरोहित शहर के प्रमुख मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाते रहे हैं।


इस अवसर पर पुरोहित ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोळ, केंद्रीय मंत्री चंद्रकांत पाटिल, राज्य मंत्री माधुरी ताई, महापौर मंजुश्री ताई नागपुरे, मार्गदर्शक गणेश, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन श्रीनाथ, जयप्रकाश के परममित्र एवं पुणे शहर के अध्यक्ष धीरज घाटे, विधायक सुनील भाई कांबले एवं पूर्व राज्य मंत्री दिलीप भाई कांबले का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।


पुरोहित ने कहा कि 47 वर्षों की सेवा के बाद पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। वे पार्टी, पुणे की जनता और वहां बसे लाखों राजस्थानी समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यह सिद्ध कर दिया है कि धैर्य रखने वालों को हमेशा न्याय मिलता है।

उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का भी आभार जताया । इधर, बीकानेर में भी अपने लाडले जय प्रकाश की इस शानदार उपलब्धि पर जश्न का माहौल है। पुरोहित के सगे संबंधी एवं प्रशंसक बीकानेर में उनके स्वागत के लिए पलक पांवड़े बिछाए बैठे इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *