BikanerBusinessExclusive

लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त एसपी से की शिष्टाचार भेंट, किया सम्मान

बीकानेर। लघु उद्योग भारती बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को बीकानेर के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक सुभाष मित्तल, प्रांतीय अध्यक्ष बालकिशन परिहार, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हर्ष कंसल, बीकानेर इकाई अध्यक्ष राजेश गोयल, सचिव राकेश जाजू, कोषाध्यक्ष अरविंद गौड़, करणी इकाई अध्यक्ष विनोद धानुका, खारा इकाई उपाध्यक्ष विजयपाल बिश्नोई, सचिव लाभूराम बिश्नोई सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक का लघु उद्योग भारती की ओर से स्मृति चिन्ह एवं अपर्णा भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस दौरान मृदुल कच्छावा ने युवाओं को प्रेरित कर उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने उत्साहवर्धक विचार साझा किए। उनके विचारों को उपस्थित सदस्यों ने प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *