अपेक्स हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैम्बर का शुभारंभ
बीकानेर। अपेक्स हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैम्बर का उद्घाटन महापौर अनिल कल्ला, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया और अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण मांसपेशियों में खिंचाव, नसों में जकड़न, कमर दर्द और गर्दन में खिंचाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया ने कहा कि लगातार काम करना और मोबाइल का अधिक उपयोग भी शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन रहा है। ऐसे में फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं महत्वपूर्ण हो गई हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत ने कहा कि अपेक्स हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी की सुविधा से ऑपरेशन वाले मरीजों के साथ-साथ अन्य रोगियों को भी लाभ मिलेगा।
डॉ. अपूर्वा बिस्सा ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल उपचार नहीं, बल्कि शरीर की प्राकृतिक क्षमता और ताकत वापस दिलाने का माध्यम है। उनका उद्देश्य मरीजों को दर्द से राहत दिलाने के साथ उनकी गतिशीलता वापस लाना है। उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी में मशीनों के साथ मैनुअल तकनीक का भी उपयोग किया जाता है और वे मैनुअल पद्धति के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास करेंगी।
अस्पताल के यूनिट हेड डॉ. भानू प्रकाश ने कहा कि अपेक्स हॉस्पिटल में महानगरों जैसी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में अस्पताल में और बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे मरीजों को उपचार के लिए बीकानेर से बाहर जाने की आवश्यकता कम हो।
इस अवसर पर डॉ. आर.पी. अग्रवाल, डॉ. ऋषभ कोचर, डॉ. मनीष बोथरा, डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. गुरदीप कौर, डॉ. अनिकेत शर्मा, विष्णु नारायण बिस्सा, पवन पच्चीसिया, सलीम चिश्ती, जितेन्द्र बिस्सा, मोहित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

