BikanerBusinessExclusiveSociety

जारी है हेल्थ चेकअप कैंप : 40 वर्ष से ऊपर ESIC बीमत? कराएं जरूरी जांचें

बीकानेर। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 40 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बीमित कर्मचारियों के लिए वार्षिक हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जा रहा है।


कर्मचारी राज्य बीमा निगम बीकानेर शाखा प्रबंधक प्रवीण शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने जिले की समस्त सदस्य इकाइयों को इस संबंध में अवगत कराया है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 के प्रावधानों के अनुसार यह कैंप 15 अप्रैल 2026 से कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल, जैसलमेर रोड, जाट धर्मशाला के पास, बीकानेर में निरंतर आयोजित किया जा रहा है।


कैंप में बीमित कर्मचारियों की खून एवं यूरिन जांच, एक्स-रे, ईसीजी, लीवर व किडनी जांच, आंख एवं दांतों की जांच, सांस संबंधी बीमारियों की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अनेक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं।


उद्योग संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि श्रमिक स्वस्थ रहकर नियमित रूप से कार्य कर सकें। साथ ही कैंप के दौरान कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय बीकानेर में बीमितों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *