पुष्करणा श्रेष्ठ मोहनलाल किराडू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह 31 को
पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

बीकानेर। श्री मोहनलाल किराडू प्रन्यास एवं श्री पुष्करणा ब्राह्मण शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कीर्तिशेष मोहनलाल किराडू की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर 31 मार्च को सायं 5:30 बजे पुष्करणा भवन में श्रद्धांजलि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में रविवार को वी किड्स स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी गई। प्रन्यास के रामकुमार पुरोहित ने बताया कि समारोह में दसवीं और बारहवीं सहित विभिन्न कक्षाओं तथा राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों तथा 12वीं कक्षा के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स संकाय के टॉप 5-5 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आरएएस, आरजेएस, नीट, आईआईटी, सीए और सीएस फाइनल सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों से आवेदन 25 मार्च तक आमंत्रित किए गए हैं।
कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास, विधायक देवेंद्र जोशी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पुरोहित, राजेश चूरा, हरि नारायण व्यास मनासा, राजेंद्र पुरोहित, डॉ. सत्यप्रकाश, विजय आचार्य, वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी कांत रंगा, सत्येंद्र व्यास, प्रेमराज बोहरा, महेश पुष्करणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में लगभग 500 लोगों की भागीदारी की संभावना है।
विनय किराडू ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित चतुर्थ पुण्यतिथि समारोह में समाज की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित प्रतिभाओं के साथ-साथ पुष्करणा सावे में विष्णु रूप में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दूल्हों का भी सम्मान किया गया था।
डॉ. अजय जोशी ने कहा कि मोहनलाल किराडू ने पुष्करणा ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया और देशभर में सामाजिक एकता के लिए सक्रिय रहे। उनका निधन 31 मार्च 2021 को हुआ था। उनके निधन के बाद उनकी स्मृति में गठित संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य किए जा रहे हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन से जुड़े पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित, हरि शंकर आचार्य, वास्तु विद् राजेश व्यास, दीपक व्यास, रामचंद्र पुरोहित, सीए महेंद्र चूरा, डॉ. कृष्ण कुमार कल्ला, दिलीप जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
https://youtu.be/7zGiqLddyt8?si=uZ0EgG6pmcWsB6Fz
कार्यक्रम में महेश कुमार व्यास, अरुण आचार्य, सिद्धार्थ व्यास, चंद्रशेखर जोशी, कमल आचार्य, गिरिराज उपाध्याय, अजय पुरोहित, दीनदयाल, गिरिराज व्यास, नवनीत पुरोहित, दीपक रंगा, बुलाकी हर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

