BikanerBusinessEducationExclusive

युवाओं के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण, ग्राफिक डिजाइनिंग व मेकअप आर्टिस्ट कोर्स के पोस्टर का विमोचन

बीकानेर। बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम एवं एमएसएमई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगारपरक निशुल्क कौशल प्रशिक्षण कोर्स के पोस्टर का विमोचन किया गया।


केंद्र समन्वयक डॉ अमित व्यास ने बताया कि 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राफिक डिजाइनिंग एवं मेकअप आर्टिस्ट का गैर-आवासीय प्रशिक्षण पुरानी गिन्नाणी स्थित वेबसोल कैंपस में दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बैच 16 मार्च से प्रारंभ होंगे तथा चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।


प्रशिक्षण के साथ प्रतिभागियों को स्पोकन इंग्लिश एवं बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *