BikanerBusinessExclusiveReligious

धर्मयात्रा को सफल बनाने में फोर्टी निभाएगा अहम भूमिका: मनमोहन कल्याणी

बीकानेर। भारतीय नववर्ष समिति द्वारा 19 मार्च को प्रस्तावित धर्मयात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा ने फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) के संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी से मुलाकात कर धर्मयात्रा में सहयोग का आग्रह किया।


गणेश बोथरा ने बताया कि पिछले कई दशकों से हिंदू धर्मयात्रा पूरे जोश और उत्साह के साथ निकाली जाती रही है और इसे बीकानेर की जनता का भरपूर समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समिति द्वारा उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है और वे शहर की आमजनता के साथ-साथ उद्योग व व्यापार जगत से जुड़े लोगों से भी धर्मयात्रा में भाग लेने तथा अपनी इकाइयों के श्रमिकों को भी आवश्यकतानुसार भेजने की अपील कर रहे हैं।


समारोह समिति के भंवर पुरोहित ने कहा कि यह यात्रा केवल समिति की नहीं बल्कि पूरे बीकानेर के राष्ट्रप्रेम से जुड़े लोगों की है, इसलिए सभी को मिलकर इसे अधिक भव्य बनाना चाहिए। राजेश चूरा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम हिंदू हैं और नववर्ष का स्वागत धूमधाम से करना हम सबका कर्तव्य है।


संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने आश्वासन दिया कि धर्मयात्रा को सफल बनाने में फोर्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगा और अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।


सीएम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उद्यमियों और व्यापारियों का समूह धर्मयात्रा में भाग लेगा और आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।


इस अवसर पर उद्यमियों व व्यापारियों ने आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विजय कोचर, किशोर बांठिया, द्वारकाप्रसाद पचीसिया, श्रीराम सींगी, श्यामसुंदर सोनी, जयकिशन अग्रवाल, पी.सी. गोयल, नरेश मित्तल, सुशील बंसल, विमल सिंह चोरड़िया, लूणकरण सेठिया, राजकुमार पचीसिया, वीरेंद्र किराडू, विजय चांडक, पारस डागा, दिलीप रंगा, राजाराम सारड़ा, निर्मल पारख, कुंदनमल बोहरा, अश्विनी पचीसिया, राजीव शर्मा, गुरदीप शर्मा, मनीष नाहटा, विपिन मुसरफ, रोहित पित्ती, प्रतीक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *