BikanerEducationExclusiveRajasthan

राजस्थान के 5720 विद्यार्थियों का INSPIRE अवॉर्ड योजना में चयन


बीकानेर। भारत सरकार के Department of Science & Technology (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय) द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए INSPIRE Award Scheme के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है।


25 फरवरी 2026 को जारी एनैक्सचर 12011/30/2025 के अनुसार राजस्थान राज्य से कुल 5720 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। यह योजना विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और शोध के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित की जाती है। इसमें बीकानेर के 162 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।


जारी सूची में चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित प्रोजेक्ट तैयार करने हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने अभिनव विचारों को साकार रूप दे सकें।


इस संबंध में जानकारी देते हुए वैज्ञानिक ‘सी’ संदीप बंसल ने बताया कि INSPIRE अवॉर्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि यह योजना स्कूल स्तर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान कर उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *