BikanerCrimeExclusive

रात में पुलिस सहायता की जरूरत हो तो इन अधिकारियों से करें संपर्क, जारी की गई सूची

बीकानेर। आमजन की सुरक्षा और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की संपर्क सूची जारी की है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या, दुर्घटना, संदिग्ध गतिविधि अथवा अन्य पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर नागरिक संबंधित अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि रात्रि के समय भी पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा आमजन की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

जारी सूची के अनुसार संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में रात्रिकालीन ड्यूटी पर उपलब्ध रहेंगे और प्राप्त सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *