BikanerExclusiveSociety

अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ ने गगन कुमार सेठिया को बीकानेर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

बीकानेर। अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ ने संगठन विस्तार एवं समाज सेवा गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता गगन कुमार सेठिया को बीकानेर जिले का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।

महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी, राष्ट्रीय महासचिव संदीप भंडारी, प्रान्तीय अध्यक्ष विमल रांका एवं संभागीय अध्यक्ष संतोष कुमार बांठिया की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। मनोनयन पत्र में कहा गया है कि गगन कुमार सेठिया के अनुभव, नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक कौशल तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

संभागीय अध्यक्ष संतोष कुमार बांठिया ने विश्वास व्यक्त किया कि सेठिया के नेतृत्व में संगठन बीकानेर जिले में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं और अभियानों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, संगठन की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

मनोनयन के अवसर पर संगठन पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने गगन कुमार सेठिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। महासंघ ने उनसे इस दायित्व को स्वीकार करते हुए संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *