ExclusiveRajasthan

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत वृद्धि, 60 प्रतिशत हुआ डीए


जयपुर। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के निर्देश पर राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (डीए) एवं महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। इस निर्णय के बाद सातवें वेतनमान के अंतर्गत महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।


सरकार के इस निर्णय से करीब 12 लाख 46 हजार कार्मिक एवं पेंशनर्स लाभान्वित होंगे, जिनमें लगभग 7.02 लाख कर्मचारी और 5.44 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।


सरकार के अनुसार कर्मचारियों को आगामी जून में देय मई 2026 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा। वहीं 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक चार माह की बकाया राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि (जीपीएफ) खाते में जमा की जाएगी। पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से महंगाई राहत का नकद भुगतान मिलेगा।


राज्य सरकार के इस फैसले से वार्षिक रूप से लगभग 1156 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। सरकार ने इसे कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में संवेदनशील निर्णय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *