BikanerExclusiveLawRajasthan

बीकानेर आगमन पर मुख्य न्यायाधीपति संजीव प्रकाश शर्मा का भव्य स्वागत, पुनर्गठन आदेश शीघ्र जारी होने का आश्वासन


बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीपति संजीव प्रकाश शर्मा के बीकानेर आगमन पर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ (राज.) द्वारा सर्किट हाउस में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं न्यायिक कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीपति ने प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी सहित संघ के पदाधिकारियों को न्यायिक कर्मचारी संघ के पुनर्गठन कार्य को अंतिम रूप दिए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस संबंध में आदेश इसी सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे।


अभिनंदन समारोह में जयपुर से महामंत्री पदम पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश शर्मा, मनोज कटारा (बूंदी), शहजाद खान (जयपुर), बलदेव व्यास, मोहित रंगा, मनीष रंगा, राजेश, विकास सोलंकी, रमेश व्यास, नवनीत जोशी, वीरेंद्र जोशी, नरेंद्र जोशी, नारायण दास रंगा, गौरव चांवड़िया, उमेश सुथार, अरुण बिस्सा (अनूपगढ़) सहित बड़ी संख्या में न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस दौरान न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा अजय सिंह (PPS) एवं अनिल बेनीवाल (रजिस्ट्रार सतर्कता) का भी माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *