BikanerSociety

विवेकनाथ बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य व ऐतिहासिक रूप से संपन्न


संतों के सान्निध्य में गूंजा धर्म-संस्कृति का संदेश

बीकानेर। विवेकनाथ बस्ती, नत्थूसर बास में रविवार को आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री नवलेश्वर मठ, श्री विवेकनाथ जी बगेची परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं विवेकनाथ बस्ती के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


सम्मेलन में विशेष रूप से पूज्य संत श्री श्री 108 योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज (अधिष्ठाता व महंत, श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ) का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान भारत माता पूजन, संतों के आशीर्वचन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महिलाओं द्वारा सामूहिक भजन-कीर्तन तथा बच्चों द्वारा गीता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पूरे आयोजन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।
पूज्य महाराज जी ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति के संरक्षण, युवाओं को संस्कारवान जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त और संगठित बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है।


सम्मेलन में संत योगी विलासनाथ जी महाराज, योगी ओमनाथ जी महाराज एवं योगी भास्करनाथ जी महाराज भी उपस्थित रहे। सभी संतों ने अपने उद्बोधन में समाज को एकजुट रहने और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस अवसर पर बीकानेर विभाग के प्रचारक विनायक जी भाई साहब ने राष्ट्रीय धर्म, राष्ट्रीय प्रेरणा, संगठित हिंदू समाज और स्वदेशी के महत्व पर विचार रखे।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की और आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। मंच से वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक समरसता पर अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर बस्ती प्रमुख दिनेश सांखला सहित आनंद स्वामी, भुवनेश पुरोहित, महावीर प्रसाद शर्मा, ललित ओझा, चेतन पंवार, राजीव स्वामी, सुरेंद्र बिश्नोई, विकास जोशी, रोहित शर्मा, मनीष सांखला, दीपक स्वामी, सूरजकरण पंवार, भैरूलाल सोलंकी, भरत गहलोत एवं विवेकनाथ बस्ती के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं।


आयोजक विवेकनाथ बस्ती आयोजन समिति की ओर से मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर गहलोत ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में संत-महात्माओं तथा गीता प्रतियोगिता व महापुरुषों के चित्र बनाने वाले बालक-बालिकाओं का सम्मान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *