BikanerExclusiveLaw

मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा का बीकानेर आगमन, बार एसोसिएशन ने किया भव्य स्वागत


बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा के बीकानेर आगमन पर रविवार सुबह सर्किट हाउस में बीकानेर बार एसोसिएशन द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रतीक चिन्ह, शॉल-साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।


बार एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने मुख्य न्यायाधिपति के समक्ष बीकानेर में लंबे समय से लंबित उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया। साथ ही जिला एवं सत्र न्यायालय बीकानेर के अधीनस्थ न्यायालयों में पीठासीन अधिकारियों के रिक्त पदों के कारण मामलों में हो रही देरी को रोकने हेतु शीघ्र नियुक्तियां करने की मांग रखी गई।


अधिवक्ताओं की संख्या 4000 से अधिक होने के कारण वर्तमान 72 चेम्बर्स के ऊपर नए चेम्बर्स निर्माण की आवश्यकता को भी जोरदार तरीके से रखा गया। इन सभी मांगों को लेकर मुख्य न्यायाधिपति को ज्ञापन सौंपा गया।


मुख्य न्यायाधिपति के पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका बीकानेर का पहला एक दिवसीय दौरा रहा, जिसे बार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने विशेष महत्व का अवसर बताया।


मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए अपने स्तर पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।


इस दौरान बार एसोसिएशन के शिष्टमंडल में धन्ने सिंह, रामकृष्ण दास गुप्ता, बच्छराज कोठारी, गणेश चौधरी, जगदीश प्रसाद शर्मा, भागीरथ मान, रविकांत वर्मा, ओम प्रकाश भादाणी, कुलदीप शर्मा, सतपाल साहु, सुरेन्द्रपाल शर्मा, विमला सुरोलिया, लक्ष्मीकांत रंगा, भंवर बिश्नोई, गणेश टांक, कुंदन व्यास, मनोज भादाणी, हेमंत सिंह चौहान (सचिव), लेखराम धतरवाल (उपाध्यक्ष), धर्मेन्द्र वर्मा सहित अरविंद डोगीवाल, प्रेम गोदारा, मुखराम कुकणा, पवन व्यास, रामनिवास बिश्नोई, ताराचंद उपाध्याय, मुसब्बीर हदीस, देवरंजन शर्मा, मनीष सांखला, प्रशांत तंवर सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *