BikanerExclusiveRajasthan

राज्य सरकार ने मानी पर्यावरण प्रेमियों की मांग, खेजड़ी कटाई पर प्रतिबंध


बीकानेर। राजस्थान की राज्य वृक्ष खेजड़ी को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों की लंबे समय से उठ रही मांग को स्वीकार करते हुए प्रदेश भर में खेजड़ी वृक्ष की कटाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
इस संबंध में शासन सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि खेजड़ी वृक्ष की अवैध कटाई, छंटाई अथवा क्षति पहुंचाने की किसी भी गतिविधि को सख्ती से रोका जाए।
बीकानेर सहित शेखावाटी और मरुस्थलीय क्षेत्रों में खेजड़ी वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और संस्कृति का भी महत्वपूर्ण आधार है। हाल के दिनों में बढ़ती कटाई को लेकर पर्यावरण प्रेमियों, किसानों और सामाजिक संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद सरकार ने यह अहम निर्णय लिया।
पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि खेजड़ी वृक्ष मिट्टी संरक्षण, जल संरक्षण और जैव विविधता के लिए अत्यंत उपयोगी है। सरकार के इस फैसले से मरुस्थलीय क्षेत्र में हरित आवरण को संबल मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रह सकेगी।
स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *