राजस्थान–असम एक साथ, छात्रों ने पोस्टर में दिखाया भारत
बीकानेर। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि के अंतर्गत राजस्थान और असम की सांस्कृतिक समानता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं तथा प्राकृतिक चुनौतियों को पोस्टर के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।


विद्यालय की प्राचार्य सुशीला जयपाल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुभाष जोशी ने निभाई।
प्रतियोगिता में पुनीत मोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशी सोनगरा द्वितीय और कौशल्या तृतीय स्थान पर रही।
एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी कीर्ति बंसल ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के लिए गतिविधि आधारित ज्ञान प्राप्ति का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से न केवल संज्ञानात्मक अभिवृद्धि होती है, बल्कि अनुभवात्मक अधिगम के मार्ग भी सुगम होते हैं।

