लघु उद्योग भारती बीकानेर के संरक्षक सुभाष मित्तल LAC अध्यक्ष नियुक्त, प्रकाश नवहाल DMFT समिति में सदस्य मनोनीत
बीकानेर। लघु उद्योग भारती बीकानेर परिवार के लिए हर्ष का विषय है कि उद्योगपति एवं संगठन के संरक्षक सुभाष मित्तल को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बीकानेर की लोकल एडवाइजरी कमिटी (LAC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर लघु उद्योग भारती बीकानेर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

इसी क्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश नवहाल को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की खनन समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर भी संगठन की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं।
लघु उद्योग भारती बीकानेर के अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति से उद्योग जगत को लाभ मिलेगा तथा संगठन का गौरव बढ़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज और उद्योग क्षेत्र की निरंतर सेवा करते रहें।

