BikanerEducationExclusiveRajasthan

13 मार्च को स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय का 22वां दीक्षांत समारोह, 1694 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां


बीकानेर। Swami Keshwanand Rajasthan Agricultural University बीकानेर का 22वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन कुलगुरु प्रोफेसर राजेंद्र बाबू दुबे के निर्देशन में किया जा रहा है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति
Haribhau Bagde करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में
Trilochan Mohapatra, अध्यक्ष, पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में
Arjun Ram Meghwal तथा
Kirodi Lal Meena, मंत्री कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, राजस्थान सरकार भी समारोह में शामिल होंगे।


दीक्षांत समारोह में कुल 1694 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें
1496 स्नातक
160 स्नातकोत्तर
38 विद्यावाचस्पति
शामिल हैं।


इसके अलावा विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 17 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 2 विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा कृषि महाविद्यालय, हनुमानगढ़ के महाविद्यालय भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेंद्र सिंह राठौड़ ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *