लालगढ़ यार्ड का समपार संख्या 136 स्थायी रूप से बंद
वाहनों के लिए गजनेर आरओबी सहित वैकल्पिक मार्ग उपयोग करने की अपील

बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल के बीकानेर–सूरतगढ़ रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 136 (किमी 319/6-7, लालगढ़ यार्ड) को वाहनों के आवागमन के लिए अब स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस समपार से अब किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं होगा। आमजन से अनुरोध किया गया है कि आवागमन के लिए गजनेर आरओबी सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
रेलवे प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील की है कि यात्रा के दौरान लगाए गए संकेतकों, बैरिकेडिंग तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना की स्थिति न बने।
यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव द्वारा जारी की गई।

