Bikaner

शिविरा पंचांग में संशोधन: वार्षिक परीक्षा परिणाम अब 16 मई की बजाय 25 मार्च को घोषित होगा

बीकानेर। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिविरा पंचांग में आंशिक संशोधन किया है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 को 1 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ करने के कारण कुछ कार्यक्रमों की तिथियों में बदलाव किया गया है।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीताराम जाट द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा 16 मई 2026 को प्रस्तावित थी, जिसे अब संशोधित कर 25 मार्च 2026 कर दिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस परिवर्तन के अतिरिक्त अन्य सभी गतिविधियाँ शिविरा पंचांग सत्र 2025-26 के अनुसार ही संचालित होंगी। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित कार्यक्रम की पालना सुनिश्चित करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *