BikanerExclusiveReligiousSociety

बीकानेर में आध्यात्मिक पहल, 6 मार्च से यज्ञ कर्म प्रशिक्षण सत्र शुरू

बीकानेर । होली के पावन अवसर पर शहर में आध्यात्मिक जागरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यज्ञ कर्म प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

गायत्री माता की कृपा एवं गुरुदेव की प्रेरणा से 6 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 4:30 बजे से इस प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित सीनियर सिटीजन केंद्र (फर्स्ट D-67) में आयोजित किया जाएगा।


आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण सत्र लगभग 9 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन एक से दो घंटे की कक्षाएं आयोजित होंगी। प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीच-बीच में अवकाश भी रखा जाएगा।


प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को यज्ञ की विधि, उसके वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व तथा शास्त्रीय विधि-विधान से यज्ञ संपादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। आयोजकों ने विशेष रूप से युवक-युवतियों से अधिकाधिक संख्या में इस सत्र से जुड़ने का आह्वान किया है, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं से जुड़ सके।


इस प्रशिक्षण में किसी भी आयु वर्ग के इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने होली की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण सत्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता का संचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *