मोहन लाल किराडू की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
बीकानेर। मोहन लाल किराडू प्रन्यास एवं पुष्करणा ब्राह्मण शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास समिति, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में मोहन लाल किराडू की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम आगामी 31 मार्च को पुष्करणा भवन में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु यह बैठक एन.डी. मॉडर्न स्कूल, आचार्य चौक में रखी गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं निरंतर आयोजन को लेकर गहन चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने समाज के विकास एवं उत्थान के लिए इस प्रकार के आयोजनों को अनवरत जारी रखने पर बल दिया।
बैठक में सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ और सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। बैठक काफी लंबी चली। सभी के मनोभावों एवं सुझावों को ध्यान में रखते हुए समिति ने निर्णय लिया कि कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पूर्व कुछ और विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि आयोजन को और अधिक सुनियोजित एवं प्रभावशाली बनाया जा सके। चूंकि अभी पर्याप्त समय उपलब्ध है, इसलिए सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
बैठक का संचालन बुलाकी हर्ष ने किया। उन्होंने मोहन लाल किराडू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बारे में अधिक बताने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि समाज के सभी लोग उनके योगदान से भली-भांति परिचित हैं। साथ ही प्रन्यास एवं समिति द्वारा गत वर्षों में आयोजित कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी गई और आगामी आयोजन पर विचार साझा किए गए। हरिशंकर आचार्य, रामकुमार पुरोहित सहित अन्य साथियों द्वारा दिए गए सुझावों पर आगे विस्तार से चर्चा करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें
हरि शंकर आचार्य,गिरधर किराडू, अजय पुरोहित, विशाल आचार्य, राहुल पुरोहित,किशन व्यास, एडवोकेट महेश व्यास, एडवोकेट नरेश आचार्य, नरेंद्र आचार्य, महेश व्यास (पी.ए. सब), नरेंद्र जोशी, राजेंद्र व्यास, शिवदत्त व्यास, डॉ. मुकेश हर्ष, दीपक रंगा, सुनील हर्ष, शिवम आचार्य, गिरिराज जोशी, राम बोहरा, उमेश बोहरा, सुरेश जोशी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
प्रन्यास की ओर से रामकुमार पुरोहित, बुलाकी हर्ष एवं विनय मोहन किराडू ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

