BikanerSociety

गौड़, कादरी व रंगा का एकल काव्य पाठ-सम्मान समारोह 27 को

बीकानेर, 19 सितम्बर।
स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति साहित्य संस्थान, बीकानेर की ओर से नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के रचनाकारों का एकल काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह आगामी 27 सितम्बर, शनिवार को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे रानी बाजार सर्किल के पास स्थित सांखला साहित्य सदन में होगा।

संस्थान सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ शाइर-कहानीकार कासिम बीकानेरी ने बताया कि त्रैमासिक त्रिभाषा एकल काव्य पाठ श्रृंखला की इस चौथी कड़ी की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा करेंगे।

संस्थान के संस्थापक एवं कार्यक्रम समन्वयक संजय सांखला ने बताया कि इस अवसर पर हिंदी की वरिष्ठ कवियत्री मोनिका गौड़, उर्दू के वरिष्ठ शाइर जिया उल हसन कादरी तथा राजस्थानी के युवा कवि पुनीत कुमार रंगा एकल काव्य पाठ करेंगे।

कार्यक्रम में तीनों रचनाकारों को स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति साहित्य सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *